Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कीरोन पोलार्ड के संन्यास पर आया क्रिस गेल का रिएक्शन, बोले- विश्वास नहीं होता कि आप मुझसे पहले संन्यास ले चुके हैं

नई दिल्ली

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणा की। पोलार्ड के अचानक संन्यास के ऐलान से क्रिकेट जगत हैरान रह गया है। वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल ने भी कीरोन पोलार्ड के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गेल ने मजाक में कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि पोलार्ड ने उनसे पहले संन्यास का ऐलान किया। 

43 वर्षीय गेल वेस्टइंडीज के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में खेलते हैं। पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया। गेल ने ट्विटर पर इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है। पोलार्ड द्वारा घोषणा का मतलब है कि वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 और भारत में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप के लिए कप्तान की तलाश करनी होगी।

गेल ने ट्वीट करके पोलार्ड को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।