रावतसर (सीमा सन्देश)। विश्व पृथ्वी दिवस पर विधिक सीमित के पैनल अधिवक्ता एडवोकेट अर्जन लाल वर्मा,हनुमान प्रसाद शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमे पैनल अधिवक्ताओं द्वारा प्रदूषण को कम करने, कार्बन उत्सर्जन का नियंत्रण व कोविड प्रोटोकॉल की पालना के साथ 14 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र रावतसर के स्टाफ द्वारा अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।