Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वाद-विवाद प्रतियोगिता में हंसिका प्रथम

गोलूवाला (सीमा सन्देश)। गोलूवाला निवादान के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को तंबाकू नियंत्रण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर एसएमसी सदस्य एवं भामाशाह सरदार भगत सिंह कॉलेज के निदेशक विजय सिंह पूनिया, सदासुख राठौड़, एएनएम स्वास्थ्य विभाग से मनदीप कौर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जसवीर कौर, रणजीत कौर, निर्मला, विद्यालय स्टाफ के हरगोविंद सिंह, मनोहर लाल, प्रधानाध्यापक धर्मंेद्र, मनीषा आदि मौजूद रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय के 8 जबकि रा. उच्च माध्यमिक विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलूवाला की कक्षा 9 की छात्रा हंसिका रही। एसएमसी सदस्य विजय सिंह पूनिया ने तंबाकू जैसी कुरीतियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।