Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पूर्व महिला पार्षद ने लगाया जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पूर्व महिला पार्षद ने जातिसूचक गालियां निकालने व मारपीट करने पर उतारु होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंप मामला दर्ज करने की मांग की। वार्डवासियों के साथ थाना पहुंची टाउन के वार्ड 27, भभूता सिद्ध कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद शीलादेवी ने बताया कि वह रोजाना मंदिर में पूजा-पाठ के लिए जाती है। जब वह मंदिर में गई तो वहां दो भगत आए। उसने उन दोनों को प्रसाद दिया। तभी मंदिर पुजारी अनिल शर्मा का लड़का यादवेंद्र शर्मा वहां आया और भगतों को प्रसाद देने पर ऐतराज जताते हुए जातिसूचक गालियां निकाली। मारपीट करने पर उतारु हो गया। पूर्व पार्षद शीलादेवी ने यादवेंद्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।