Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवक से मारपीट कर 10 हजार छीने

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
शहर के पुरानी आबादी में एक युवक के साथ मारपीट और नगदी छीना झपटी की वारदात हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा, तब पुलिस ने मारपीट करने वालों पर केस दर्ज कर लिया।
पुरानी आबादी थाना पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के गांव सूरांवाली निवासी अजय (26) पुत्र वेदप्रकाश ने रिपार्ट में बताया कि उदाराम चौक निवासी सुदेश व उसके पुत्र ने परिवादी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई। इस दौरान शोर शराबा हुआ तो आरोपित मौके से फरार हो गए और दस हजार रूपए छीनकर ले गए। प्रकरण में अनुसंधान एसआई रामभज के सुपुर्द किया गया है। मारपीट का दूसरा मामला सदर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ। जिसमें पुरानी आबादी निवासी रवि नायक पुत्र अशोक कुमार नायक की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया। परिवादी के अनुसार 18 मई को अपने किसी काम से सूरतगढ़ रोड पर जा रहा था। इस दौरान बिली उर्फ बिलिया सहित दो तीन अन्य लोगों ने मारपीट कर चोट पहुंचाई और जाति सूचक गाली गलौज किया।
इस मामले की जांच सीओ एससीएसटी कर रहे है। तीसरा मामला हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के सुजावलपुर में सामने आया। जहां सुगनाबाई पत्नी गोपीराम की रिपोर्ट पर गुरमीत कौर व संदीप सिंह पर केस दर्ज हुआ। परिवादिया के अनुसार आरोपितों ने एक राय होकर मारपीट की। यहां अनुसंधान रणवीर सिंह को दिया गया है।