Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

52 लाख के निर्माण कार्यों के शिलान्यास- लोकार्पण

8 एलएल में उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया शिलान्यास
श्रीगंगानगर।
विधायक राजकुमार गौड़ ने ग्राम पंचायत 5 एलएल के विभिन्न गांवों में 52 लाख रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण किये। गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने इन गांवों में निर्माण कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण और एमएलए कोटे से 12 लाख रुपये की लागत से दो कार्यों की घोषणा करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताईं।
ग्राम पंचायत 5 एलएल के गांव 3 एलएल में विधायक कोटे से राउप्रावि में कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए विधायक गौड़ ने बताया कि उक्त कार्य पर 3.50 लाख रुपए की लागत आएगी। 3 एलएल गांव में ही राजकीय विद्यालय से हरपाल सिंह के घर तक बनने वाली इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त कार्य पर 7 लाख 62 हजार रुपए की लागत आएगी। गांव में 2 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनी पेयजल डिग्गी का लोकार्पण भी किया।
इसी क्रम में 7 एलएल गांव के राउमावि में कमरा निर्माण कार्य का लोकार्पण करते हुए गौड़ ने बताया कि इस कार्य पर 6 लाख 70 हजार रुपए की लागत आई है। 8 एलएल पंचायत में 32 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गौड़ ने सरपंच व ग्रामीणों की मांग पर 7एलएल गांव के राउमावि में 3 कमरों के निर्माण के लिए विधायक कोटे से 10 लाख और जिम के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। 30 करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण हो रहा है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कमलजीत कौर, गुरविंदर सिंह चहल, मनदीप सिंह चहल, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष जगराज सिंह, सुरेंद्र पारीक, घीचर सिंह, बलराज सिंह, 4 एलएल ग्राम पंचायत सरपंच देशराज, राम लुभाया, सुखदेव सिंह, राजपाल, शेराराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।