Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूपीपीबीपीबी की 9534 एसआई भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा शेड्यूल जारी, 25 अप्रैल से फिजिकल

नई दिल्ली

यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए 25 अप्रैल होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। यूपी पुलिस में एसआई के 9534 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (डीवी) दो चरणों में हो रहे हैं। पहला चरण 25 अप्रैल से 28 अप्रैल 2022 तक और दूसरा चरण 4 मई से 18 मई 2022 तक चलेगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि अभी यूपी पुलिस एसआई डीवी पीएसटी की तारीख, स्थान व एडमिट कार्ड उनके लिए जारी किए गए हैं जिनके डीवी पीएसटी 25 अप्रैल से 28 अप्रैल (चरण-1) के बीच है। चरण-2 के डीवी पीएसटी की तारीख, स्थान व एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे।