जयपुर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राजस्थान के आदिवासी इलाकों के संभावित दौरे से पहले सीएम गहलोत कल आदिवासी जिले डूंगरपुर जाएंगे। सीएम गहलोत रविवार को जयपुर से हैलिकॉप्टर के जरिए रवाना होकर पौने 12 बजे सागवाड़ा पहुंचकर पाटीदार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के जरिए गहलोत की रणनीति डूंगरपुर और बांसवाड़ा के पाटीदार समाज के जरिए गुजरात के पाटीदार समाज को साधने की है। डूंगरपुर के सागवाड़ा तहसील के ज्ञानपुर में 24 अप्रैल को गुजराती पाटीदार समाज के होने वाले महा सम्मेलन को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित करेंगे। इस महासम्मेलन में राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के भी पाटीदार समाज के लोग बड़ी संख्या में शिरकत करने डूंगरपुर पर पहुंचे हैं।