नई दिल्ली
अगर आप इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ (IPO) में निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए इस सप्ताह एक नया मौका आ रहा है। दरअसल, बुधवार 27 अप्रैल को रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर का आईपीओ निवेश के लिए खुलने जा रहा है। बीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर आईपीओ सब्सक्रिप्शन 27 अप्रैल 2022 को खुलेगा और निवेशक इस इश्यू में 29 अप्रैल 2022 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी अपने इस इश्यू से 1,595.59 करोड़ रुपये जुटाएगी।