नई दिल्ली
रॉयल एनफील्ड ब्रांड से बुलेट बनाने वाली कंपनी Eicher Motors का स्टॉक भाव काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इस ऑटो स्टॉक का भाव 5.62 फीसदी या 140.05 रुपये चढ़ा है। हालांकि, बीएसई इंडेक्स पर शुक्रवार को Eicher Motors का शेयर 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 2,631 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, Eicher Motors का मार्केट कैप 2.38 लाख करोड़ रुपये पर है।
एक माह का परफॉर्मेंस: Eicher Motors ने पिछले एक महीने में 8.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। स्टॉक ने 27 सितंबर 2021 को 2995.35 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर को टच किया था। स्टॉक 07 मार्च 2022 को 2110 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट: बीते दिनों ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने ऑटो सेक्टर के कई स्टॉक के परफॉर्मेंस पर अपना नोट्स साझा किया था। इसमें Eicher Motors भी शामिल था। ICICI सिक्योरिटीज ने इस ऑटो स्टॉक पर भरोसा जताया और बाय की सलाह दी है।