नई दिल्ली
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल (Mukesh ambani reliance retail) और किशोर बियानी सपोर्टेड फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की कंपनी फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के बीच की 24713 करोड़ रुपये की डील कैंसिल हो चुकी है। इसी के साथ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का रिटेल किंग बनने का सपना भी लगभग टूट चुका है। हालांकि, फ्यूचर पर टेकओवर करने के लिए अंबानी अब नया दांव खेल सकते हैं।
इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस रिटेल दिवाला समाधान प्रक्रिया (Insolvency Resolution process) के तहत फ्यूचर ग्रुप की संपत्तियों के लिए बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए तैयार है। सूत्रों के मुतााबिक, ‘रिलायंस आखिरी दिन तक प्रस्तावित डील पर आगे बढ़ने के लिए तैयार थी। इसलिए अब अगर आईबीसी के तहत रिजॉल्यूशन प्रोसेस शुरू होती है तो उसके एसेट्स खरीदने के लिए रिलायंस तैयार है।’