नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने अपने बल्लेबाजों की लगातार नाकामी के बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के संकेत दिए हैं और उन्होंने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की खराब फॉर्म पर भी चिंता जतााई है। रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम अभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। उसे रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से हार झेलनी पड़ी जो उसकी लगातार आठवीं हार है।