मुंबई
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को लीग के 37वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब टीम IPL 2022 प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। लीग के इतिहास में यह छठी बार है जब मुंबई प्लेऑफ में जगह बनाती नहीं दिख रही है। इससे पहले वो, 2008, 2009, 2016, 2018 और 2021 में प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। आइए उन कारणों पर एक नजर डालते हैं, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में अपने खराब प्रदर्शन की वजह से शर्मसार होना पड़ा है।