-छतरगढ़ पुलिस की मोतीगढ़ सड़क मार्ग पर कार्रवाई
छत्तरगढ़ (सीमा संदेश)। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार को हजारों नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे बीकानेर-मोतीगढ़ सड़क मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार आते दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने कार दौड़ा ली। पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाई और कार का पीछा कर उसे पकड़ लिया। संदिग्धता के चलते कार की तलाशी ली गई। तब एक प्लास्टिक के कट्टे में छुपा कर रखी हुई 17 हजार 500 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए कार सवार कुलवंत सिंह(25) पुत्र जसपाल सिंह निवासी दानेवाला मुख्तसर पंजाब और गुरविंद्र सिंह(24) पुत्र रुकवीर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रथम दृष्टया पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे यह गोलियां जैसलमेर की तरफ से पंजाब ले कर जा रहे थे।