Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेहत्तर काम करने वाले 308 पुलिसकर्मी सम्मानित

  • पुलिस लाईन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
    श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)।
    बेहत्तर काम करने वाले 308 पुलिसकर्मियों को एसपी आनंद शर्मा ने सम्मानित किया है। जानकारी के पुलिस लाईन में सोमवार सुबह सात बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019 व 2020 के सेवा चिन्ह वितरण किया गया। एसपी शर्मा के अनुसार 61 पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को सर्वाेत्तम सेवा चिन्ह, 82 को अति उत्तम और 165 को उत्तम सेवा चिन्ह वितरित किए गए। इसके अलावा 23 अप्रेल की रात बच्चे सहित गाड़ी छीन कर जाने वाले आरोपितों का पीछा कर मात्र 60 मिनट में पकड़ने वाली टीम को नगद प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस इस तरह यदि कार्य करती रहेगी तो आगामी दिनों में और भी अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।