Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंड करते हुए फटा विमान का पहिया

बेंगलुरु

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बीती रात बड़ा हादसा होते होते बचा। जानकारी के मुताबिक बेंगुलुरु के केंमपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान  थाई एयरवेज के विमान का पहिया फट गया। गमीनत ये रही कि लैंडिंग सुरक्षित हो गई और किसी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि थाई एयरवेज के विमान ने बैंकॉक से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। रात करीब 11:30 बजे विमान बेंगुलुरु एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। लैंडिंग भी ठीक रही और विमान रनवे से हटकर पार्किंग एरिया में खड़ा हो गया।