Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रथम स्थान पर रही छात्रा वंदना रानी

  • अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन में अबोहर रोड स्थित श्रीदेवी महिला पालिटेक्निक इंजीनियरिंग महाविद्यालय में अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कैटवॉक, खेल व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इनमें फैशन डिजाइनिंग तृतीय वर्ष की छात्रा वंदना रानी प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान सुखदीप कौर व तृतीय स्थान नगमा बानो ने हासिल किया। विजेता छात्राओं को स्मृति चिह्न और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका दिव्या शर्मा, सुमनप्रीत कौर और निशा जांगिड़ ने निभाई। इस मौके पर महाविद्यालय निदेशक हेमलता जैन ने इस वर्ष डिप्लोमा पूर्ण करने वाली छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्हें अपने आसपास की लड़कियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आग्रह किया। अंतिम वर्ष की सभी छात्राओं को विदाई उपहार भेंट किए गए। इस दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद जैन, श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग महाविद्यालय प्राचार्य दिव्या शर्मा, विभागाध्यक्ष रीटा खिच्ची, अनु खत्री, रीना सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।