Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Sacred Games जैसी हिट वेब सीरीज देने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- टीवी शोज से ज्यादा गिर गई है इनकी क्वालिटी

नई दिल्ली

नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिन्होंने कई वेब सीरीज में काम किया है। जिन्होंने कई शानदार वेब सीरीज में अवॉर्ड्स जीते हैं आज उन्होंने इनको लेकर ऐसा कमेंट कर दिया कि सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, नवाजुद्दीन का कहना है कि भारत में वेब सीरीज के नंबर्स तो बढ़ गए हैं, लेकिन अब इनकी क्वालिटी काफी खराब हो गई है। इतना ही नहीं नवाजुद्दीन ने ये तक कह दिया कि अब जो वेब सीरीज आ रही हैं उनकी क्वालिटी टीवी सीरीयल्स से ज्यादा बुरी तक कह दिया है। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस स्टेटमेंट पर क्या बवाल होगा ये देखते हैं।

नवाजुद्दीन ने इस दौरान ये भी कहा कि जब वह सेक्रेड गेम्स में काम कर रहे थे तब उन्होंने ये भविष्यवाणी की थी कि आने वाले समय में कई वेब सीरीज बनेंगी जो क्राइम और ड्रग्स पर आधारित होगी। नवाजुद्दीन ने पूजा तलवार से बात करते हुए कहा, ‘एक फॉर्मूला होता है जिसे फॉलो किया जाना चाहिए। जब मैंने सेक्रेड गेम्स की थी तब मैंने कहा था कि अब इसके बाद जो भी फिल्में रिलीज होंगी वो ड्रग्स और क्राइम पर आधारित होगी और उसका ट्रेंड चलेगा। ये बात सच साबित हुई। लेकिन अब वेब सीरीज ज्यादा बन तो नहीं हैं, लेकिन उनमें क्वालिटी नहीं है। वेब फिल्में फिर भी बेहतर हैं। लेकिन सीरीज उतनी अच्छी नहीं बन रही हैं। मुझे याद है कि मैं भोपाल में शूटिंग कर रहा था और वहां 26 सीरीज की और शूटिंग हो रही थी। कोई भी एक्टर अब बिना काम के नहीं है। सब बिजी हैं और ये अच्छी बात है।’

नवाजुद्दीन ने फिर आगे कहा, ‘लेकिन जो बन रहा है उसकी क्वालिटी टीवी सीरीयल्स से भी गई-गुजरी हो चुकी है।’