Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्राउजर खरीदने पर मांगा नंबर, भड़कीं सांसद मोहुआ मोइत्रा, मॉल से ही किया ट्वीट

नई दिल्ली

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर स्पोर्टिंग ब्रैंड डिकैथलॉन के खिलाफ शिकायत की है। वह दिल्ली एनसीआर में अंसल प्लाजा में स्थिति शोरूम में अपने पिता के लिए ट्राउजर खरीदने पहुंची थीं। उन्होंने ट्विटर  पर खरीदारी का अनुभव साझा किया और स्पोर्टिंग ब्रैंड के रवैयै पर ऐतराज जताया है। 

महुआ मोइत्रा ने अपने पिता के लिए एक जोड़ी ट्राउजर खरीदा था। बिलिंग काउंटर पर उनसे फोन नंबर और ईमेल आईडी मांगी गई। इसपर नाराज महुआ मोइत्रा ने अपना संपर्क सूत्र देने से इनकार कर दिया और स्टोर से ही ट्वीट कर दिया। उन्होंने कहा कि डेकाथलॉन निजता के कानून और ग्राहक कानून का उल्लंघन करता है।