नई दिल्ली
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया और डॉ. गोविंद सिंह को विधानसभा में विपक्ष का नेता बना दिया है। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कार्बी आंगलोंग में मांजा पशु चिकित्सा महाविद्यालय, वेस्ट कार्बी आंगलोंग कृषि महाविद्यालय, अम्पानी वेस्ट कार्बी आंगलोंग गवर्नमेंट कॉलेज सहित कई योजनाओं की आधारशिला रखी। उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में हस्तक्षेप वाले देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बीच यूरोपीय नेताओं ने रूस पर गैस आपूर्ति में कटौती को लेकर “ब्लैकमेल” करने का आरोप लगाया। यूरोपीय नेताओं ने गैस आपूर्ति पर यूक्रेन के सहयोगियों को “ब्लैकमेल” करने के रूस के प्रयास की निंदा की है। खबर है कि यूक्रेन ने दक्षिणी शहर खेरसॉन के केंद्र में तीन रॉकेट दागे लेकिन रूसी कब्जे वाले बलों ने उनमें से दो को मार गिराया। भारत में कोरोना के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 3,303 नए केस दर्ज किए गए।