कोटा
कांग्रेस पर लगातार आक्रामक रहे भाजपा के प्रदेश महामंत्री और रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर ने एक बार फिर कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक दिलावर ने कांग्रेस पार्टी को पागलखाना बताया है और कांग्रेस के नेताओं के लिए कहा है कि इस पागल खाने में मंदबुद्धि और मेंटल डिस्टर्ब लोगों की कमी नहीं है। अक्सर विवादों में रहे विधायक मदन दिलावर के इस बयान के बाद कांग्रेस में भी दिलावर को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।
कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुओं की शोभायात्रा और जुलूस पर अन्य धर्मों के द्वारा हमला करने के मामले में कहा था कि पत्थरबाजी भाजपा रुपये देकर करवाती है। जिसके बाद पूरे देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के नेता जितने पागल हो चुके हैं उतने पागल तो पूरे देश में कहीं नहीं मिलेंगे।