स्वास्थ्य मेले में 455 लोग चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित
by seemasandesh
नोहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नोहर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर, विकास अधिकारी राजेश वर्मा, जिला ब्लॉक प्रभारी डॉ. रविशंकर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ओम खटोतिया, बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा, डॉ. जयदेव इन्दोरिया, नियामत अली अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान सोहन ढ़िल ने स्वास्थ्य मेले की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि इससे लोगों को राहत मिलती हैं। एक छत के नीचे समस्त चिकित्सकों, अधिकारियों के मौजूद रहने से लोगों के कार्य शीघ्र व सुलभ हो जाते हैं। उन्होंने इस प्रकार के स्वास्थ्य मेलों की आवश्यकता पर बल दिया। स्वास्थ्य मेले में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे कैशलेस उपचार के लिए के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरबीएसके, टेलीमेडिसन आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। बीपीएम उर्मिला ने बताया कि स्वास्थ्य मेले के दौरान 455 लोगों को चिकित्सा सुविधा देकर लाभान्वित किया गया। जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र, कल्प लिप्स, सीएचडी के रोगियों को चिन्हित किया गया एवं स्वास्थ्य कार्ड बनाये गये। शिविर के दौरान 23 यूनिट रक्त का संग्रहण भी किया गया। योगा ट्रेनर कविता ने योगाभ्यास करवाया व योग से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। स्वास्थ्य मेले में ब्लॉक के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहा।