Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अजय देवगन की Runway 34 देखकर KRK का हुआ दिमाग खराब, फिर किया ये काम

मुंबई

29 अप्रैल को एक साथ दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, एक ओर जहां फिल्म हीरोपंती 2 (Heropanti 2) रिलीज हुई तो वहीं रनवे 34 (Runway 34) भी दर्शकों के सामने आई। रनवे 34 और हीरोपंती 2, दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला। वहीं इन दोनों ही फिल्मों का अभिनेता व क्रिटिक केआरके (KRK) ने रिव्यू किया, वहीं इस बीच एक बार फिर केआरके ने रनवे 34 को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में केआरके शॉपिंग मॉल में नजर आ रहे हैं और कहते हैं- रनवे 34 देखकर दिमाग खराब हो गया।

क्या है केआरके का वीडियो
दरअसल कुछ ही देर पहले केआरके ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। ये वीडियो क्लिप 19 सेकेंड का है, जहां केआरके कहते दिख रहे हैं,’रनवे 34 देखकर के दिमाग बहुत खराब हो गया था, तो दिमाग थोड़ा फ्रेश करने के लिए आया हूं। मैंने कहा चलो शॉपिंग मॉल में घूमूंगा तो कुछ दिमाग ठंडा होगा।’ इस वीडियो के साथ कैप्शन में केआरके ने लिखा, ‘खुद को शांत करने के लिए मॉल में घूम रहा हूं।’