Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किली पॉल ने चाकुओं से हमले के बाद शेयर किए वीडियोज

मुंबई

इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल (Kili Paul) पर हमला (Attack) होने की खबर के बीच उनके नए वीडियोज वायरल हैं। किली ने बीते दिनों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था कि 5 लोगों ने उन्हें लाठी से पीटा। इस घटना के बाद किली ने 2 वीडियोज शेयर किए हैं। इस घटना के बाद फैन्स उनकी चिंता कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में ध्यान रखने को कहा है। बता दे किली पॉल तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार हैं। वह बॉलीवुड गानों पर लिप सिंक करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। किली की बहन नीमा भी वीडियोज में उनके साथ होती हैं। 

बताई थी 5 लोगों के हमला करने की बात
 

तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उन पर चाकुओं और लाठी से कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। उन्होंने लिखा था, मुझ पर 5 लोगों ने हमला कर दिया था। खुद को बचाने के चक्कर में मेरे सीधे हाथ के अंगूठे में चाकू लग गया। इसमें 5 टांके आए हैं। मुझे लाठी से पीटा गया। उन्होंने लिखा था कि मारने वाले भाग गए और यह बहुत डरावना था।


चोट लगने के बाद पोस्ट किए वीडियो


चोट लगने के बाद किली ने दो वीडियो पोस्ट किए हैं। एक में उन्होंने  चांद बालियां गाया है। पीछे उनकी बहन नीमा दिख रही हैं। उन्होंने लिखा है, फिर से वापसी। चांद बालियां। दूसरे वीडियो में वह कॉमेडी करते दिख रहे हैं। दोनों वीडियोज में उनके अंगूठे में पट्टी बंधी दिख रही है। इन वीडियोज के कमेंट में फैन्स उनके हाल-चाल पूछ रहे हैं और ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।