नई दिल्ली
रिफाइनरी स्टॉक, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (CPCL) ने दो कारोबारी दिन में दो बार 10% की ऊपरी सर्किट को हिट किया है। आज इंट्रा डे में कंपनी के शेयर 4.44% ऊपर चढ़कर 291.65 रुपये पर पहुंच गए। दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने इस शेयर पर बड़ा दांव लगाया है। दिग्गज निवेशन ने गुरुवार 28 अप्रैल 2022 को NSE पर ओपन मार्केट में बल्क डील के जरिए 1 मिलियन शेयर यानी की 10 लाख शेयर खरीदे हैं। बल्क डील के आंकड़ों के अनुसार, खन्ना ने ₹263.15 की कीमत पर शेयर खरीदे हैं।
इस शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
चेन्नई पेट्रोकेमिल के शेयर (Chennai Petroleum Corporation Limited) ने पिछले एक महीने में 118.23% का रिटर्न दिया है। यह शेयर महीनेभर में 133 रुपये से बढ़कर 290.65 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, इस साल इस शेयर ने अब तक 182.14% का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इस शेयर ने 169.49% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।