नई दिल्ली
रेपो रेट बढ़ने की खबर के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। बाजार 1300 से ज्यादा प्वाॅइंट गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 1306.96 अंक यानी 2.29% की गिरावट के साथ 55,669.03 पर बंद हुआ। निफ्टी 408.45 अंक यानी 2.39% की गिरावट के साथ 16,660.65 पर बंद हुआ है। एनएसई पर अपोलो हाॅस्पिटल और अडानी पाेर्ट के शेयरों में सबसे अधिक 6-6% से ज्यादा की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर भी टाॅप लूजर की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, पावर ग्रिड, NTPC और कोटक बैंक, ONGC के शेयर तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस में बड़ी गिरावट रही। वहीं, मेटल, पावर, आईटी, Auto, बैंक लगभग सभी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट रही।
दोपहर 3 बजे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में क्रमश: 2.48% और 2.22% अंकों से अधिक की बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा टूट चुका है और यह 55 हजार ने नीचे आ गया है। वहीं, निफ्टी में 400 अंकों से अधिक की गिरावट है और यह वर्तमान में 16,660.65 पर कारोबार कर रहा है।
दोपहर 2.20 बजे सेसेंक्स 927.76 गिरकर यानी 1.63% लुढ़क कर 56,048.23 पर आ गया। वहीं, निफ्टी 283.05 अंक यानी 1.66% गिरकर 16,786.05 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। बीएसई के 30 शेयरों में सिर्फ 5 हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं बाकी के 25 शेयरों में बड़ी गिरावट है। बता दें कि केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बड़ा इजाफा किया है। रेपो रेट की दर 0.4 फीसदी बढ़ा दी गई है। अब रेपो रेट 4.40 फीसदी कर दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि आपकी ईएमआई अब और महंगी हाे जाएगी।