बीकानेर
बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों ने गर्मी का प्रचंडता दिखाने के लिए अनूठा प्रयोग दिया। इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया। वीडियो में दो जवान हाथ में 2-2 कच्चे पापड़ लिए नजर आते हैं। जवानों ने इन पापड़ को रेत में दबाया। 10 मिनट बाद रेत हटाकर देखा तो पापड़ सिके हुए थे। जवानों ने एक पापड़ को तोड़कर भी दिखाया।
इस वीडियो में एक जवान बोलता है कि वो आम जनता को बताना चाहते हैं कि सीमा पर सैनिक किन विषम परिस्थितियों से जूझते हुए देश सेवा के लिए जुटे रहते हैं। जवानों के लिए भी इस गर्मी में संसाधन जुटाने की अपील की गई है, ताकि उन्हें भी गर्मी से बचाया जा सके। BSF DIG पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि यहां हर बार इतनी गर्मी पड़ती है। हमारे जवानों के हौसले गर्मी से भी ज्यादा सख्त है।