Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में दो दिन में सात डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, अब छह मई से फिर लू की आशंका

बीकानेर

राज्य में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले बीकानेर में तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। दो दिन पहले बीकानेर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान था लेकिन अब ये घटकर 40 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी तापमान में कमी आई है। लूणकरनसर में मंगलवार की रात हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से बड़ी राहत दी है।

एक मई को बीकानेर में तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था लेकिन दो मई को ये घटकर 44.2 डिग्री सेल्सियस हो गया और मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। ऐसे में पिछले दो दिन में ही तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो बीकानेर में मंगलवार की रात ही तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होनी थी लेकिन ये लूणकरनसर तक सीमित रही।

मई में खतरनाक गर्मी का रिकार्ड

सम विभाग के अनुसार मई में औसत तापमान 42 डिग्री रहना चाहिए, लेकिन बीते एक दशक में ऐसा नहीं हुआ। इस साल ताे महीने के पहले ही दिन रिकार्ड टूट गया। एक मई काे 47.1 डिग्री तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया। इससे पहले 2013 और 2019 में भी मई महीने में 47 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। गर्मी ने 19 मई 2020 काे 100 साल का रिकार्ड तोड़ा था। पारा 49.5 डिग्री था। गर्म हवाएं सुबह आठ बजे चलने लगी थीं। दोपहर 12 बजे ताे आसमान से आग सी बरसने लगी।

इस बार टूटेगा रिकार्ड?

पिछले सौ सालों में बीकानेर में मई में अधिकतम तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस था, इस बार ये रिकार्ड भी टूट सकता है। दरअसल, पहले ही दिन पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इसमें कमी तो आई है लेकिन दस मई के बाद इसमें फिर तेजी से बढ़ोतरी की आशंका है।