Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सामाजिक सरोकार से जोड़कर मनाया गहलोत का जन्मदिन

-जरूरतमंदों के लिए संचालित रसोई में एक दिन की रसोई समर्पित
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस सामाजिक सरोकार से जोडकÞर मनाया गया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ब्लॉक नोहर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर यहां सवेरा सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों के लिए संचालित रसोई में एक दिन की रसोई समर्पित कर मुख्यमंत्री के दीर्घायू जीवन की कामना की। इस मौके वक्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्म दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं। पर विधायक अमित चाचाण, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर, ब्लॉक संयोजक रघुवीर सुथार, रणजीत भाटी, विनोद लोहार, लोकेश सैनी, ओम प्रकाश खटोतिया, संतलाल सैनी, हरदत्त सैनी, राजू सैनी, सुंदरलाल सैनी, भरत तंवर, सुंदर चौहान, कमल कौशिक, मुरारी पारीक, विनोद चौहान, नियामत अली आदि उपस्थित थे।