टैली सोल्यूशंस ने देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले MSME की विविधता और देश के आर्थिक विकास में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए MSME ऑनर की घोषणा की है। कंपनी जमीनी स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं के जरिए MSME की विविधता और सकारात्मक प्रभाव का जश्न मनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर ये सम्मान देगी। टैली सोल्यूशंस छोटे और मझोले व्यवसायों को तीन दशकों से बिजनेस सॉफ्टवेयर मुहैया करा रही है।
‘हीरो हमेशा’- अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस 2021 का जश्न टैली के साथ
टैली सॉल्यूशंस की ग्लोबल मार्केटिंग हेड जयती सिंह ने कहा, ‘MSME अर्थव्यवस्था की नब्ज जानने के लिहाज से अहम होते हैं, लेकिन उन्हें अभी तक वह सम्मान नहीं मिल पा रहा था, जिसके वे हकदार हैं। हम इस पहल के साथ भारत के MSME की अटूट भावना का जश्न मनाना चाहते हैं, जिनके जमीनी और आर्थिक योगदान की ज्यादा चर्चा नहीं होती।’
MSME ऑनर्स 5 श्रेणियों में दिए जाएंगे
उन्होंने बताया कि MSME ऑनर्स 5 श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनके लिए उन उद्यमियों को चुना जाएगा जिन्होंने नई सोच के साथ अपनी उद्यमिता से समूची व्यवस्था को प्रभावित किया है। इनमें वैसे उद्यमी भी शामिल होंगे, जिन्होंने (कर्मचारियों और ग्राहकों) के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
वंडर वुमेन इन MSME
इस श्रेणी में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने कारोबार को सफल बनाने के लिए काफी बाधाओं का सामना किया है और अब बिजनेस कम्युनिटी में रोल मॉडल हैं।
बिजनेस वेटरंस
इस श्रेणी में उन दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने फलते-फूलते व्यवसाय के लिए मजबूत और टिकाऊ नींव रखी है।
सोशल पैट्रंस
यह सम्मान उन उद्यमियों को दिया जाएगा जो जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सामने आए, समाज में योगदान के लिए अपनी कारोबारी तौर-तरीकों बदलाव किए और चुनौतियों का सामना करते हुए कई बलिदान दिए।
डिजिटल ट्रांसफॉर्मर्स
यह सम्मान उन व्यवसायों के लिए होगा, जिन्होंने डिजिटल इक्विपमेंट और सॉल्यूशंस को अपनाकर आगे बढ़ने के नए तरीके सीखे हैं और अपना कारोबारी कौशल बेहतर बनाया है।
आइडिया आइकंस
इस श्रेणी का सम्मान उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने नए विचारों से न केवल कारोबारी चुनौतियों का सामना किया, बल्कि कोविड-19 महामारी के बावजूद अपने कारोबार को बढ़ावा भी दिया।
पहले संस्करण के लिए टैली को मिला जबरदस्त रेस्पॉन्स
MSME ऑनर्स के पहले संस्करण के लिए टैली को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। आंतरिक टैली पैनल ने सैकड़ों नामांकन का मूल्यांकन किया और जूरी ने समीक्षा की। जूरी में ICAI के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, CAIT के अध्यक्ष बीसी भरतिया और dainikbhaskar.com के डिप्टी एडिटर पुलक बाजपेयी शामिल थे।
मेट्रो, टियर 1, टियर 2 और टियर 3 बाजारों के लिए सम्मान
सम्मानों की घोषणा 28 जून से शुरू सप्ताह में 4 संस्करणों में की जाएगी। ये संस्करण चार क्षेत्रों- पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण का प्रतिनिधित्व करेंगे। जोनल संस्करण में हर श्रेणी के लिए अधिकतम 6 सम्मान दिए जाएंगे। ये मेट्रो, टियर 1, टियर 2 और टियर 3 बाजारों से आए अलग-अलग नामांकन से चुने जाएंगे।
जयती सिंह ने कहा, ‘हम सम्मान को समावेशी बनाने के इरादे से नामांकन का मूल्यांकन कर रहे हैं। यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि शहरों और अलग-अलग इलाकों में असली असर पैदा करते हुए अर्थव्यवस्था में अहम योगदान करने वाले उन नायकों को सम्मानित किया जाए, जिनके बारे में ज्यादा बातें नहीं होतीं।’
MSME कम्युनिटी के लिए कई वर्चुअल नॉलेज सेशन भी आयोजित
कंपनी ने सम्मानों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करने के अलावा MSME कम्युनिटी के लिए कई वर्चुअल नॉलेज सेशन भी आयोजित किए। MSME फाइनेंसिंग पर आयोजित सत्र में CIMSME, SBI, SIDBI और Razorpay के विशेषज्ञों ने भाग लिया। उन्होंने छोटे उद्यमियों को पूंजी तक आसान पहुंच, सरकारी वित्तीय राहत पैकेज, नियोबैंकिंग की सोच और उससे बैंकिंग गतिविधियों को ज्यादा सक्षम बनाने के तौर-तरीके समझने में मदद की।
GDP में 30% और कुल निर्यात में MSME का 48% कंट्रीब्यूशन
MSME भारत की जीडीपी में 30% योगदान करते हैं। कुल निर्यात में 48% कंट्रीब्यूशन होता है। यह 11 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है। देश में लगभग 6.2 करोड़ MSME हैं। देश की तरक्की में इस क्षेत्र के अपार योगदान का सम्मान करने और उन्हें एक अहम अंग के रूप में स्वीकार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 2017 में हर साल 27 जून को अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाने की घोषणा की थी।