Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला; 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजी गई मराठी एक्ट्रेस

मुंबई

महाराष्ट्र की कोर्ट ने NCP अध्यक्ष शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री 29 वर्षीय चितले ने कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट साझा की थी जिसके लिए ठाणे पुलिस ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री को रविवार को एक अवकाशकालीन अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उन्हें 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर चितले और फार्मेसी के 23 वर्षीय छात्र निखिल भामरे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

पोस्ट में पवार को क्या कहा गया…
चितले की ओर से साझा की गई पोस्ट कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा लिखी गई थी। इसमें राकांपा प्रमुख का उल्लेख उनके उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु के तौर पर किया गया था। राकांपा नेता 81 वर्ष के हैं। पोस्ट में पवार की ओर इशारा करते हुए लिखा गया था, ”नरक इंतजार कर रहा है” और ”आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं”।