Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हीरे-जवाहरात से बना 11 लाख का पेन

जयपुर

जयपुर का इंटरनेशनल जैम ज्वेलरी शो इस बार काफी अनोखा रहा। यहां ऐग्जीबिशन में 11 लाख रुपए का एक पेन चर्चा में बना रहा। वीणा की आकृति वाले यह पेन 22 कैरेट गोल्ड के साथ मार्गेनाइट स्टोन, बर्मीस टूमलिन्स ,डायमंड और एमरल्ड बीड्स से बनाया गया है। इसमें स्टोन्स से मोर की आकृति भी बनाई है।

12 मई तक चली इस ऐग्जीबिशन में 48 देशों के 8000 से ज्यादा खरीदार पहुंचे। 500 से ज्यादा एग्जिबिटर्स ने हिस्सा लिया। तीन दिन चले इस शो में महंगे गहने देखने को मिले। यहां क्रिस गेल का चेहरा हीरों में नजर आया। साथ ही कोलंबिया एमरल्ड की जूलरी ने आकर्षित किया। साथ ही 11 लाख के पैन को देखने के लिए लोग की लाइन लग गई।