Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ग्रामीण बोले, न्याय की उम्मीद नहीं, बदला जाए जांच अधिकारी

  • आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में जांंच अधिकारी बदलने की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    फिजियो थैरेपी का कार्य करने वाले युवक को आत्महत्या दुष्प्रेरणा मामले में किशनपुरा दिखनादा के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। ग्रामीणों ने जांच अधिकारी बदलने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। किशनुपरा दिखनादा निवासी जगदीश ने बताया कि उसका पुत्र रविकान्त टिब्बी में फिजियो थैरेपी का कार्य करता था। 23 अप्रेल को वह दुकान पर गया हुआ था। उसके साथ परवेज खान, नयाज परवीन व नयाज परवीन के भाई निवासी राठीखेड़ा वगैरा ने मारपीट की। रविकान्त के बेहोश होने पर उसे फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। इस संबंध में टिब्बी पुलिस थाना में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के जांच अधिकारी सही तरीके से जांच नहीं कर रहा। जांच अधिकारी द्वारा मृतक के परिवार के सदस्यों के खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए है। इस कारण पुलिस से न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। ग्रामीणों ने इस एफआईआर का अन्वेषण अधिकारी बदलकर पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी से इस मामले की जांच करवा न्याय प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।