हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती सोमवार को जंक्शन के वार्ड 10 स्थित अम्बेडकर पार्क में सादगी से मनाई गई। अम्बेडकर नारी शक्ति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद सुलोचना कंडा, समिति अध्यक्ष व पूर्व पार्षद कमला देवी, गुरु रविदास महासभा प्रदेश सचिव मनसुखजीत सिंह, बामसेफ सदस्य हेमचंद्र, पूर्णचंद मंडेया, बलकेश चंद्र सुमन की ओर से गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर व पूजा-अर्चना कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं। इस दौरान समिति सदस्यों की ओर से पौधरोपण कर सार-सम्भाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शांति देवी, उषा नंदा, फूली देवी, गायत्री देवी, रजनी जैन, शांति देवी, रजनी कटारिया, मंजू, गुड्डी देवी, संतोष महायच, विमला, दया देवी, लीला देवी, बेबी सारवान, नीतू नंदा, पूर्व पार्षद नीतू महायच आदि मौजूद थे।