Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोदी के मंत्र से राजस्थान जीतेगी BJP:जयपुर में तीन दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग

जयपुर

कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद अब बीजेपी राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने का फॉर्मूला तैयार करने में जुट गई है। जयपुर में गुरुवार से 3 दिन के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शाम 4 बजे जयपुर पहुंचेगे। इसके बाद शाम को कूकस के होटल लीला में राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक लेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग टास्क दिए जा सकते हैं।

इससे पहले बुधवार शाम को जयपुर पहुंचे भााजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने एक बार फिर पार्टी का स्टैंड साफ किया। उन्होंने राजस्थान को लेकर स्थिति साफ कर दी है कि राजस्थान में भी चुनाव पीएम फेस और केंद्र की योजनाओं पर लड़ा जाएगा।