Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बंदर महिला से गले मिला, सिर सहलाया, चला गया:पलंग पर लेटी बुजुर्ग महिला के पास आकर बैठा रहा बंदर, परिवार ने आम और बिस्किट दिए तो वो भी नहीं खाए, लोगों में तरह-तरह की बातें

जोधपुर

जोधपुर में रविवार को एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बंदर बुजुर्ग महिला से गले मिलते हुए दिख रहा है। वीडियो जिले के फलौदी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं, महिला का नाम भंवरी देवी है। बंदर द्वारा महिला को आराम से गले लगा और सिर पर हाथ रखने का वीडियो पूरे जिले में शेयर किया जा रहा है।

दरअसल, बुजुर्ग महिला अपने कमरे में लेटी थी। अचानक एक बंदर आया और उसके गले मिला सिर पर हाथ रखा और सहलाकर चला गया। उसी दौरान घर में मौजूद बच्चों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और यह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद लोगों की भी अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई। किसी ने इसे महिला और बंदर के बीच पहले का नाता बताया। तो किसी ने कहा कि रामदूत महिला की कुशलक्षेम पूछने आया है।

आधे घंटे महिला के पास बैठा रहा बंदर, नहीं खाए आम और बिस्किट
बंदर लगभग आधे घंटे तक घर में महिला के पास बैठा रहा। परिवार के लोगों द्वारा बंदर को आम और बिस्किट खाने के लिए दिए गए, लेकिन बंदर ने नहीं खाए। परिवार के लोगों का कहना है कि वो केवल बुजुर्ग महिला से मिलने ही आया था।

पहले बुजुर्ग महिला के ऊपर आकर बैठा बंदर।

पहले बुजुर्ग महिला के ऊपर आकर बैठा बंदर।

फलोदी निवासी बुजुर्ग महिला भंवरी देवी बताती है कि जब बंदर उस पर आकर बैठ गया तो उसे उसका वजन भी महसूस नहीं हो रहा था। उन्हें किसी तरह की घबराहट भी नहीं हुई न ही डर लगा। बल्कि, वह तो बंदर की हरकतों को देखते रह गई। इस बंदर को देख कर उसे ऐसा लग रहा था मानो इसका कोई नाता है। क्योंकि यह बंदर उनके घर में पहली बार आया था।

दो बार गले लगा।

दो बार गले लगा।

ऐसा नजारा पहली बार
बुजुर्ग की पुत्रवधु भारती ने बताया कि घर में पहली बार बंदर आया बच्चे देखकर डर गए। माता के कमरे में आया और गले लगाया। एक बार नहीं दो बार बंदर ने ऐसा किया। यह देखकर मैं भी हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। ऐसा नजारा पहली बार देखा। उन्होंने बताया कि कभी-कभी बंदर छत पर आकर निकल जाते हैं, लेकिन घर में पहली बार आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *