Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीतसिंह का केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री पर हमला:घर में विचारधारा नहीं चलती, शेखावत ईआरसीपी में राजनीति कर रहे

बीकानेर

जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना पर सहमति दे चुके। फिर भी केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री उससे मुकर रहे हैं। इसका मतलब वे विचारधारा की राजनीति कर रहे हैं। वे भी राजस्थान से हैं। दाेनाें के घर राजस्थान में हैं इसलिए घर में विचारधारा का टकराव नहीं हाेना चाहिए।

गुरुवार काे दाे दिवसीय दाैरे पर आए मालवीय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना पर सहमति दी थी। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री काे चाहिए था कि वे खुद उस पर आगे बढ़कर इसे मंजूरी दिलाते। मुख्यमंत्री भी इसके पक्षधर हैं। इस पर राजनीति ठीक नहीं है। इंदिरा गांधी नहर पर उन्हाेंने कहा कि 60 साल में किसी सरकार ने इसकी लाइनिंग नहीं कराई।

अब सरकार लगातार दाे साल से नहरबंदी लेकर लाइनिंग करा रही है। आने वाले वक्त में इसका असर दिखेगा। उन्हाेंने कहा कि ये कांग्रेस की सरकार है जिसने नहर की सुध ली। इसलिए वे पंजाब से लेकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और जाेधपुर तक जा रहे हैं। अभियंताओं काे निर्देश दिए कि समय पर लाेगाें काे पानी मिल सके। यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। महिला आयाेग की अध्यक्ष रेहाना रियाज, राजेन्द्र मूंड, राहुल जादू संगत, सुनीता गाैड़ समेत तमाम नेताओं ने माल्यार्पण किया।