हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की श्री अरोड़वंश सभा के चुनाव में भाग्य आजमा रहे अतुल धींगड़ा ग्रुप के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को अरोड़वंश समाज के व्योवृद्ध नागरिकों की ओर से रिबन काटकर किया गया। इस दौरान बालिका विधि ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी अतुल धींगड़ा, उपाध्यक्ष पद उम्मीदवार हरविंद्र नागपाल, सचिव पद उम्मीदवार उमेश वाट्स, सहसचिव पद उम्मीदवार पुरुषोत्तम आहुजा, कोषाध्यक्ष पद उम्मीदवार सतीश छाबड़ा, प्रचारमंत्री पद उम्मीदवार सुरेंद्र काठपाल के अलावा नरोत्तम जुनेजा, रामदर्शन सेतिया, चिमनलाल वाट्स, अविनाशचंद मिड्ढा, केशवानंद वाट्स, सुरेंद्र फतेहगढ़िया, करतारचंद गुम्बर, संजीव आहूजा, सतीश कटारिया, अनिल धूड़िया, अजय मिड्ढा, तरसेम अरोड़ा, सत्येन्द्र विनोचा, सन्नी छाबड़ा, बलदेव, इन्द्र मोहन नारंग, पृथ्वीराज छाबड़ा, मनोज बतरा, अवि काठपाल, रजत कोचर, नवीन मिड्ढा, अमरचंद पाहुजा, रमेश छाबड़ा आदि मौजूद थे।