हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के दौरे पर आए विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा शुक्रवार को नोहर पहुंचे। नोहर पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया गया। कृषि उपज मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बलवीर सुथार के नेतृत्व में शर्मा का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का नि:शक्तजनों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए वे प्रदेश के तमाम जिलों का दौरा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच लूणाराम सुथार, अमरसिंह सुथार, पार्षद मुकेश जोशी, हरीश वाधवानी, गोविंद कंकर, कुलदीप बावरा, भादर खाती आदि मौजूद रहे।