जयपुर
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज दूसरा दिन है। लेकिन राज्यों के दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस औऱ बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। क्राॅस वोटिंग से डरी बीजेपी ने बाड़ेबंदी की तैयारी कर ली है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि को पार्टी दो प्रत्याशी उतारेगी और विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी। राज्य में राज्यसभा की 4 सीटें है। संख्याबल के हिसाब से 2 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर बीजेपी की जीत पक्की है। जबकि तीसरी सीट के लिए कांग्रेस को निर्दलीय विधायकों की जरूरत पड़ेगी। 13 में से 11 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। माकपा के 2 विधायकों का भी कांग्रेस को समर्थन मिलने की संभावना है। गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि विधायकों के मौजूदा कार्यकाल में यह अंतिम राज्यसभा का चुनाव है। कांग्रेस के नाराज विधायकों एवं कुछ निर्दलीय विधायकों पर हमारी नजर है।