भरतपुर
राजस्थान की कांग्रेस सरकार में गुटबाजी काफी समय से चल रही है। इसी दौरान कांग्रेस के कुछ मंत्री और विधायक तो भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में शामिल कर चुके हैं। एक तरफ अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच अस्तित्व को लेकर लड़ाई जारी है तो वही बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा जो भी मंत्री हैं वह भी समय-समय पर कांग्रेस सरकार को निशाने पर ले लेते हैं ।
क्यों फूटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी और राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के चेयरमैन रामेश्वर डूडी बुधवार को भरतपुर पहुंचे। दोनों कांग्रेस के नेता वृंदावन दर्शन करने के लिए गए हैं। लेकिन उससे पहले सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत सम्मान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं से कहा कि हमारी सरकार है और हमारी सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती है।
नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है और कोई भी मंत्री व विधायक कार्यकर्ताओं को नहीं सुनता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गुस्से को देख कर नेताओं ने उनको मनाने की काफी कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता अपनी नाराजगी जताते रहे।