Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेलंगाना में सारी मस्जिदों की खुदाई करें, अगर वहां शिवलिंग मिलते हैं तो हिंदुओं को सौंप दें

करीमनगर

तेलंगाना में BJP चीफ बंडी संजय ने बुधवार को AIMIM असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दे डाली। बंडी ने कहा कि राज्य की सभी मस्जिदों की खुदाई करवाएं, अगर वहां शिवलिंग मिलते हैं तो मुसलमानों को इन मस्जिदों को हिंदुओं को सौंपना होगा। अगर वहां शव मिलते हैं, तो मुसलमान उन पर दावा कर सकते हैं।

बंडी संजय ने यह बयान करीमनगर में हुई हिंदू एकता यात्रा के दौरान दिया। बंदी बोले, ‘जहां भी मस्जिद परिसर की खुदाई की जाती है, शिवलिंग पाए जाते हैं। मैं ओवैसी को चुनौती देता हूं कि हम राज्य की सभी मस्जिदों को खोदेंगे। यदि शव बरामद हुए तो आप (मुसलमान) इसका दावा कर सकते हैं। यदि शिव (शिवलिंग) मिल जाएं, तो इसे हमें सौंप दें। क्या आप इसे स्वीकार करेंगे?’