Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्यन खान का हिरासत से क्लीन चिट का सफर, 238 दिनों का लेखा-जोखा

नई दिल्ली

कॉर्डीलिया क्रूज ड्रग्स मामले में शुक्रवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की तरफ से आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। खास बात है कि बीते साल अक्टूबर से शुरू हुए इस केस ने महाराष्ट्र समेत देशभर में उथल-पुथल मचा दी थी। NCB से लेकर सियासी दल, राजनेता और समीर वानखेड़े जैसे अधिकारी भी जांच के घेरे में नजर आए। अब एक बार अक्टूबर में खान के गिरफ्तार होने से लेकर मई में NCB के चार्जशीट दाखिल होने के सफर को समझते हैं।

भाषा के अनुसार, मामले में आर्यन खान के अलावा 19 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दो को छोड़कर सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। एनसीबी ने एक बयान में कहा ‘गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी-मुंबई ने 2 अक्टूबर, 2021 को विक्रांत, इश्मीत, अरबाज, आर्यन और गोमित को इंटरनेशनल पोर्ट टर्मिनल, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पर जबकि नूपुर, मोहक और मुनम को कॉर्डेलिया क्रूज पर पकड़ा था। आर्यन और मोहक को छोड़कर सभी आरोपियों पास से मादक पदार्थ मिले थे।