Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बंगाली मॉडल बिदिशा की मौत के बाद दोस्त मंजुषा नियोगी ने भी लगाई फांसी, मां बोलीं- दोनों साथ रहना चाहती थीं

मुंबई

बंगाली मॉडल बिदिशा डे मजूमदार (Bidisha De Majumdar Suicide) की मौत के बाद उनकी दोस्त मंजुषा नियोगी (Manjusha Niyogi) का शव भी उनके पंखे से लटकता पाया गया। दो दिन पहले बिदिशा ने आत्महत्या की थी। दोनों बहुत अच्छी दोस्त थीं। मंजुषा की मौत के बाद उनकी मां ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बिदिशा की मौत के बाद मरने की हिंट दी थी। वह बिदिशा के साथ रहना चाहती थी। मंजुषा की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने कहा था कि बहुत जल्द बिदिशा की तरह मीडिया उनके घर पर भी फोकस करेगा। 

मां बोलीं, बिदिशा के साथ रहना चाहती थी बेटी


बंगाली मॉडलिंग इंडस्ट्री से सनसनीखेज खबर आ रही है। मॉडल बिदिशा की मौत के बाद उनकी दोस्त ने भी आत्महत्या कर ली है। दोनों काफी अच्छी दोस्त थीं। मंजुषा की मां ने इंडिया टुडे को बताया कि उनकी बेटी बिदिशा के साथ रहना चाहती थी। उन्होंने बताया, मेरी बेटी लगातार कहती रहती थी कि वह बिदिशा के साथ रहना चाहती थी। मैंने उसे डांटा तो वह बोली कि जल्द ही बिदिशा की तरह मीडिया का फोकस उनके घर पर होगा।