Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

320 रुपये तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का है बड़ा दांव

नई दिल्ली

दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल एक कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आ सकता है। यह कंपनी इंडियन होटल्स (Indian Hotels) है। अप्रैल 2022 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इंडियन होटल्स के शेयर 268.95 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद इंडियन होटल्स के शेयरों में करीब 18 फीसदी की गिरावट आई है। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडियन होटल्स के शेयर प्राइस में निगेटिव मार्केट सेंटीमेंट्स के कारण गिरावट आई है। कंपनी के फंडामेंटल्स में कोई दिक्कत नहीं है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडियन होटल्स के शेयर 320 रुपये तक जा सकते हैं।