नई दिल्ली
Indian Premier League के इतिहास में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम दर्ज है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज होने वाले दूसरे क्वॉलिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम इस मामले में सीएसके की बराबरी कर सकती है। आरसीबी ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ 207 रनों का स्कोर खड़ा किया था और अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उनके बल्लेबाज चमकते हैं, तो वह इस खास मामले में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ देंगे।