Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शोएब अख्तर ने कहा- पर्सनल लाइफ में बहुत झेलने के बाद क्रिकेट में दिनेश कार्तिक का कमबैक दमदार

नई दिल्ली

दिनेश कार्तिक को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम में कमबैक का मौका मिला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने इस दमदार कमबैक के लिए दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने साथ ही कहा कि मैं पर्सनल लाइफ पर बात करना पसंद नहीं करता, लेकिन दिनेश कार्तिक ने जो कुछ झेला और उसके बाद से क्रिकेट में जिस तरह से वापसी की वह दिखाता है कि वह मानसिक रूप से कितने मजबूत हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा पर अख्तर ने कहा, ‘मैं लोगों की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचता हूं। मैं यहां पर यह कहना चाहता हूं कि उसने पर्सनल लाइफ में बहुत कुछ झेला है, लेकिन उसके बाद उसने जबर्दस्त वापसी की है। मैंने उसकी पर्सनल लाइफ को फॉलो किया है और इसके बारे में काफी कुछ पढ़ा है। और मुझे अच्छा लगा कि उसने जिस तरह से वापसी की। मैं उन्हें वेलडन कहना चाहूंगा। ऐसा ही एटिट्यूड होना चाहिए।’