भरतपुर।
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र और भरतपुर भाजपा के जिला प्रमुख जगत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। पार्टी के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खजाना खाली हो चुका है लेकिन वह झूठ बोलते हैं और दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत रात के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भीख मांग कर लाते हैं। इतना ही नहीं, जगत सिंह ने विवादित बयान देते हुए यहां तक कह डाला कि अशोक गहलोत तोतले हैं, इसलिए दयालुता दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको दे भी देते हैं।