राजस्थान बोर्ड की ओर से आयोजित कराई गई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द घोषित किए जा सकते हैं। वैसे तो राजस्थन बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम अगले हफ्ते घोषित कर सकता है, लेकिन माना जा रहा है कि सबसे पहले 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। खबरों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम अगले सप्ताह यानी 31 मई 2022 तक या जून के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट की घोषणा राजस्थान बोर्ड की वेबाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर व पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर की आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in व rajshaladarpan.nic.in पर की जाएगी। इसके साथ ही रिजल्ट की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों को यहां लाइवहिन्दुस्तान में भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।