Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द हैंग आउट कैफे का शुभारंभ

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन बस स्टैंड के पास द हैंग आउट कैफे का शुभारंभ बुधवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, चाणक्य क्लासेज के निदेशक राज तिवाड़ी, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया की ओर से फीता काटकर किया गया। कैफे संचालक प्रवीण सेवटा हिरणावाली ने बताया कि द हैंग आउट कैफे में युवाओं के लिए बर्थडे हॉल, पार्टी हॉल फुल एसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसी के साथ-साथ ब्रेकफास्ट, फास्ट फूड, चाइनीज, इटालियन फूड सहित भोजन की भी पूर्ण व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर इकबाल खान, इस्ताक खान, राजेश धतरवाल, संदीप सिहाग, प्रदीप तिवाड़ी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।